आज नई दिल्ली में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुलाक़ात की। इस दौरान उत्तराखण्ड की संस्कृति व सरोंकारों पर सार्थक चर्चा हुई

त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा प्रधानमंत्री जी को उनकी बड़ी बिटिया कृति की मुहिम हिमालयन थ्रेड्स द्वारा डिजाइन किया बदरी केदार थीम पर बना मफलर व पिरुल से बनी सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
पिरुल का ऐसा सुंदर इस्तेमाल देखकर प्रधानमंत्री जी ने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान एकोफ़्रेंडली और पुनः इस्तेमाल हो सकने योग्य कारतूस के विषय में भी प्रधानमंत्री जी को त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कैंपस कुकिंग प्रतियोगिता और सूफी संगीत से महका

बहुत अधिक व्यस्तता होने के बावजूद भी अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु सांसद हरिद्वार पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *