माँ भारती की रक्षा करते हुए शहीद हुआ चमोली का लाल Deependra kandari Martyr Jammu Kashmir जम्मू कश्मीर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ पर माँ भारती की सेवा करते हुए चमोली जिले के दीपेंद्र कंडारी शहीद हो गए हैं। दरअसल चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के निवासी दीपेंद्र कंडारी इन दिनों जम्मू कश्मीर के तंगधार मे तैनात थे। जो सूबेदार के पद पर 17 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल का अहम हिस्सा थे।शहीद दीपेंद्र कंडारी का पार्थिव शरीर देहरादून शिमला बायपास नयागांव आवास पर 11 अगस्त सुबह 9:00 बजे पहुंचेगा जहां पर उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सूबेदार दीपेंद्र के शहीद होने की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर व्याप्त है

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *