पुलिस थाना बड़कोट द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि राडीटॉप के पास बोल्डर गिरने से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट बड़कोट से SDRF टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:  रंगदारी तथा जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए बुलेरो वाहन में सवार एक व्यक्ति के शव को बाहर निकलकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का नाम:- पुष्कर सिंह, उम्र 52 वर्ष
निवासी:– उत्तरकाशी

मीडिया सैल एसडीआरएफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *