श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की कामना के लिए बीकेटीसी श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ समेत अपने अधीनस्थ प्रमुख मंदिरों में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना करेगी।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग उत्साहपूर्वक संपन्न

अजेंद्र ने कहा कि कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश में अतिवादी जिहादी तत्व हावी हो गए हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह निष्प्रभावी हो चुकी है। इस अराजक स्थिति में वहां के हिंदू समाज का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं। हिन्दू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निरंतर दंगों के परिणामस्वरूप बांग्लादेश में हिंदू जनसंख्या जो विभाजन के समय 32 प्रतिशत थी। अब घटकर केवल 8 प्रतिशत रह गयी है। वर्तमान घटनाक्रम के चलते जो हिंदू बचे हैं वे भी लगातार जिहादी उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं के जीवन रक्षा की कामना और उन्हें इस विपत्ति से निबटने की सामर्थ्य मिले, इसके लिए बीकेटीसी मंगलवार को अपने अधीनस्थ सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *