देर रात्रि थाना घनसाली से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि तिलवाड़ा रोड़ पर जखमियाली में एक ट्रैक्टर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई, वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में मृतक को खाई से निकाल कर मुख्य मार्ग तक ले जाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:  अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करों के विरूद्ध एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस का आपरेशन प्रहार

मृतक का नाम- आदेश सिंह, S/O अज्ञात, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी:- सहारनपुर, उत्तरप्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *