सड़क किनारे खुले में तथा गाड़ी में बैठकर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतू एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए है। जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार करने वाले लोगों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विगत 02 दिनों में रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड, चूना भट्टा आदि क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा सड़क किनारे खुले में/ वाहन लगाकर नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले 22 लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 6200/- ₹ का संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही उन्हें दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थो का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी गई।

ये भी पढ़ें:  हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *