उत्तराखंड में देर रात भूस्खलन से 4 लोगों की मौत दो घायल कल रात को हुए भूस्खलन में मृतको की संख्या हुई चार ,दो घायल सोनप्रयाग से लगभग 01 किमी गौरीकुण्ड की तरफ हाल ही में शुरू हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में (गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे) कुछ यात्रियों के ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने पर दबने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की ओर से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान देर रात्रि को इस स्थान से 3 व्यक्ति घायल अवस्था में निकाले गये व 1 अचेत अवस्था में मिला (जिसको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया)।
यहां पर रात के समय खराब मौसम व लगातार मलबा-पत्थर आने के कारण रेस्क्यू टीमों को अपना कार्य करने में दिक्कतें आयी व रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा।
जनपद पुलिस के स्तर से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि के 06:30 बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बन्द कर दी गयी थी, जो लोग इस समयावधि से पहले गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर चले गये थे, उन लोगों के साथ यह हादसा हुआ

ये भी पढ़ें:  हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंग समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

घायलों का विवरण*

  1. जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
  2. मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष)
  3. छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष)
    मृतक का विवरण

गोपाल जी पुत्र भक्त राम निवासी राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)

ये भी पढ़ें:  BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी - सीईओ

आज प्रातःकाल मौसम अनुकूल होने व यहां पर मलबा-पत्थर गिरना बन्द होने के कारण रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया। रेस्क्यू टीमों को इस स्थल पर 3 व्यक्ति (2 महिला व 1 पुरुष) अचेत अवस्था में मिले, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है।
आज सुबह को शटल पुल से आगे स्लाइडिंग एरिया के पास से रेस्क्यू कर लाए गए मृतकों का विवरण

  1. दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
  2. तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
  3. भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)यहाँ पर रेस्क्यू कार्य निरन्तर जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *