मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है किया है कि इस अवसर पर आपदा पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी हर संभव मदद करें मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। राज्य की देवतुल्य जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें:  सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *