देखें वीडियो रेलवे स्टेशन पथराव मामला:बजरंग दल के अध्यक्ष की गिरफ़्तारी पर भड़का हिन्दू संगठन, गूंज उठा जय श्री राम जय श्री राम, पल्टन बाजार बंद घंटा घर में चौतरफा जाम

oppo_2


रेलवे स्टेशन में देर रात हुए पथराव मामले में पुलिस ने बजरंग दल के अध्यक्ष विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठन के

कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को, इन कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराकर घंटाघर जाम कर दिया और एसएसपी अजय सिंह को हटाने की मांग कर रहे हैं

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति


क्या है मामला?

गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक हिंदू युवक को 16 वर्षीय किशोरी के साथ घूमते देखा, जो विशेष समुदाय की थी। संदेह होने पर आरपीएफ ने दोनों को रोका। पूछताछ के दौरान दोनों ने सही जानकारी नहीं दी, जिसके बाद उन्हें आरपीएफ कार्यालय में बैठाया गया। आरपीएफ ने किशोरी के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद पता चला कि किशोरी बदायूं से बिना बताए देहरादून आई थी।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस

दो पक्षों के बीच हुआ पथराव

देर रात किशोरी के परिजन देहरादून पहुंचे, जिसके बाद दो पक्षों के बीच पथराव हुआ, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें बजरंग दल के अध्यक्ष विकास वर्मा को चिन्हित किया गया।

ये भी पढ़ें:  श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आखर शब्दकोश एप का किया उद्घाटन

सड़कों पर उतरा हिन्दू संगठन

विकास वर्मा की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी को हटाने की मांग की है, और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *