मंत्री ने कहा कि कभी भी जनगणना के संकेत केन्द्र से मिल सकते हैं जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जनगणना से सम्बन्धित अपनी सम्पूर्ण तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि 2021 में कोविड के कारण जनगणना नहीं हो पाई थी, लेकिन आने वाले कुछ समय में जनगणना के आदेश मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

मंत्री ने कहा कि जनगणना दो तरह से की जाती रही है, जिसमें पहले दौर में मकानों की स्थिति और उनकी गणना की जाती है जबकि दूसरे दौर में व्यक्तियों की गणना की जाती है। उन्होंने कहा कि जैसा ही केन्द्र से आदेश प्राप्त होंगे हमारा विभाग जनगणना के कार्य में सक्रिय हो जायेगा।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

बैठक में सचिव जनगणना, दीपक कुमार, डॉयरेक्टर जनगणना, ईवा आशीष श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *