संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष एवं दायित्व धारी राज्य मंत्री मधु भट्ट द्वारा प्रेम नगर, नंद की चौकी स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में सुभारती दिवाली मेला 2024 का उद्घाटन किया गया दिवाली मेले में विश्वविद्यालय के छात्रों ने आर्ट्स के विभिन्न रूपों जैसे फोटोग्राफी पेंटिंग मूर्ति निर्माण वास्तुकला में अपना कौशल एवं निपुणता को बड़े सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया। मेले में होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों द्वारा अपनी पाक कला के माध्यम से स्वादिष्ट पकवान भी बनाए गए थे।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वी सी डॉ राजेश मिश्रा, विद्यालय के सीईओ प्रदीप कुमार शर्मा, ओ एस डी बलवंत बोरा, फाइन आर्ट्स के एचओडी संतोष कुमार, उपनिदेशक प्रजापति नौटियाल, डॉ हिमांशु एरन, रजिस्ट्रार खालिद हसन, होटल मैनेजमेंट के एचओडी आशीष गगत उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड की CMSSY योजना का अध्ययन करने पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed