अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील के निकट ग्राम कूपी में हुए बस हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ती जा रही है। गढ़वाल मोटर्स ऑनर यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की बस, जो कि 37 सीटों वाली थी और जिसका वाहन संख्या UK 12 PA-0061 है, पौड़ी से रामनगर की ओर जा रही थी, जब यह हादसा हुआ। अब तक इस हादसे में 36 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जा चुकी है। हादसे में मृत और घायल यात्रियों की सूची

ये भी पढ़ें:  मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख

प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को हवाई मार्ग से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय और हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
बस दुर्घटना में मृतकों और घायलों की सूची
घायलों का विवरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *