केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि भाजपा केदारनाथ के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है केदारनाथ को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के तौर पर विकसित करने का संकल्प है उनका कहना है कि केदारनाथ विधानसभा के विकास के लिए प्रदेश सरकार जहां 39 बड़ी योजनाओं को मंजूरी दे चुकी है वहीं केदारनाथ के क्षतिग्रस्त क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपए की मुआवजा की धनराशि दी है ।

ये भी पढ़ें:  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण का काम लगातार चल रहा है केदारनाथ को एक भव्य रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार भी काम कर रही है और प्रदेश सरकार भी केदारनाथ क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए काम कर रही है ।

उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से केदारनाथ क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड

चाहे जन सुविधाओं की बात हो या फिर सड़क निर्माण की बात हो हर क्षेत्र में प्रदेश सरकार निरंतर काम कर रही है

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि केदारनाथ की जनता का उन्हें समर्थन मिल रहा है केदारनाथ क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार भी निरंतर योजनाओं को चला रही है आने वाले दिनों में केदारनाथ धाम को एक भव्य रूप मे विकसित किया जा रहा है उनका कहना है कि केदारनाथ देश-विदेश के लाखों लाख श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है ऐसे में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है ।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस।

बेबुनियादी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है । मगर केदारनाथ की जनता का समर्थन भाजपा को मिल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *