राज्य स्थापना दिवस परेड़ का मुख्य आकर्षण रहे मुख्य अश्व देवा से की मुलाकात, अपने हाथों से गुड चने खिलाकर किया दुलार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में स्थित घुडसाल का निरीक्षण किया। एसएसपी देहरादून द्वारा आगामी नेशनल गेम्स एंव आल इण्डिया घुड़सवारी पुलिस प्रतियोगिता के दृष्टीगत अस्तबल का निरीक्षण कर पुलिस परिवार से जुडे 06 नए अश्वों की कार्यकुशलता का जायजा लिया गया। साथ ही अश्वों के घुडसवारों से मुलाकात कर उनसे अश्वों से सम्बन्धित समस्याओं तथा सुझावों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।
इसके उपरान्त एसएसपी दून द्वारा राज्य स्थापना दिवस परेड़ का मुख्य आकर्षण रहे मुख्य अश्व देवा से मुलाकात कर उसे अपने हाथों से गुड व चना खिलाकर दुलार किया गया। एसएसपी दून द्वारा अस्तबल में नियुक्त कार्मिकों को अश्वों के खानपान एवं रहन सहन के साथ-साथ बढ़ती ठंण्ड के मध्यनजर अश्वों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिये गये। वर्तमान समय में जनपद के अस्तबल में कुल 21 घोड़े मौजूद है। आगामी नेशनल गेम्स एंव आल इण्डिया घुड़सवारी पुलिस प्रतियोगिता के दृष्टीगत वर्तमान समय में पुलिस लाईन देहरादून में 15 घुडसवारों का प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें प्रथम बार 04 महिला घुड़सवार शामिल हुई है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 पर उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का सम्मान, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त हो रही पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम स्वराज के संकल्प के साथ गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed