उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी की विधायक आशा नौटियाल का देहरादून विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए_ भाजपा विधायक आशा नौटियाल को

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आशा नौटियाल को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर शुभकामनाएं देते हुए केदारनाथ की जनता का आभार जताया उन्होंने कहा कि भगवान केदारनाथ की कृपा से आशा नौटियाल ने केदारनाथ उपचुनाव जीता है उन्होंने कहा कि उनके जीतने के बाद केदारनाथ विधानसभा में विकास के कार्य में और भी तेजी आएगी__ वही विधानमंडल सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने केदारनाथ की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जितना भी समय विधायक के रूप में उनके पास है उसे समय को वह विकास के कार्य में लगाएंगे और जहां सड़क पानी बिजली की व्यवस्था सुचारू नहीं है वहां प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केदारनाथ विस सीट पर भाजपा के जीत की चर्चा और खुशी देश

भर मे है तथा कांग्रेस के नेता भी अब स्वीकार कर रहे हैं कि उसके पास पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी जैसे नेताओं का विकल्प नही है। केदारनाथ की जीत मे भाजपा की मजबूती और विपक्ष के लिए संदेश भी छिपा है

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण के दृष्टिगत आयुक्त गढ़वाल के साथ अन्य अधिकारियों द्वारा एफआरआई का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

केदारनाथ उप चुनाव मे जीत के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंची विधायक आशा नौटियाल का भाजपा परिवार ने भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ की जनता और

कार्यकर्ताओं का आभार करते हुए, जनादेश को क्षेत्रवाद और अफवाहों के जहर को समाप्त करने और विकास की नीतियों को आगे बढ़ाने वाला बताया। भट्ट ने कहा कि केदारनाथ जीत की चर्चा और खुशी देशभर में है। स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उन्हें गले मिलकर

सबके लिए बधाई भेजी है। साथ ही कहा कि केदारनाथ की जनता ने भाजपा और उनके उम्मीदवार पर विश्वास जताया है, उसके लिए पार्टी उन सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करती है। वहां मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की अथक

मेहनत का परिणाम है उपचुनाव की यह जीत। उन्होंने वहां चुनाव लड़ने के आकांक्षी अपने सभी नेताओं का जिक्र करते हुए कहा, सभी ने एक बार पुनः दिखाया, किस तरह अपनी अपेक्षाओं और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पीछे छोड़कर पार्टी और उसके विचारों के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ा जाता है

उन्होंने कांग्रेस पर अपरोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि जिनका राज्य निर्माण से लेकर उसके विकास तक कभी योगदान नहीं रहा है और राज्य में होने वाले प्रत्येक अच्छे कार्य को रोकने का प्रयास किया हो अथवा सनातन विरोध में केदारनाथ के प्रति क्षृद्धा भाव को प्रभावित करने में लगे रहे उन्हे जनता ने सबक सिखाया। यात्रा को प्रभावित करने की साजिश रचने वालों को उन्हें केदारनाथ की देवतुल्य जनता ने हैसियत बताई है।

ये भी पढ़ें:  शहर को लम्बे समय तक नही रख सकते अस्तव्यस्त समयबद्धता का रखे ध्यानःडीएम

भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों के लिए एकजुट होने का आह्वाहन किया। साथ ही कहा, केदारनाथ की जीत ने पार्टी को मजबूती और विपक्ष को संदेश देने देने का काम किया है, जिसे हमे निकाय, पंचायत चुनावों और 2027 के आम विधानसभा चुनावों तक जीत के रूप में जारी रखना है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि आज कांग्रेस के सबसे बड़े नेता भी कहते हैं, मोदी योगी पुष्कर का विकल्प नहीं उनके पास नहीं है। जो यह दर्शाता है कि हम सही रस्ते पर हैं, सिर्फ पूरी सक्रियता के साथ हमे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। उन्होंने श्रीमती आशा नौटियाल समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों से कहा, जीत के बाद सबसे पहले वहां जाएं जहां कम वोट मिले हों। ताकि आने वाले चुनावों के लिए पार्टी का मजबूत आधार तैयार हो।

कार्यक्रम में मार्गदर्शन करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री अजेय कुमार ने कहा कि केदारनाथ में भी पार्टी और पार्टी के विचार को सर्वोपरि रखने का नतीजा है यह जीत। जिस तरह सीएम, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पार्टी पदाधिकारियों ने छोटी-छोटी योजनाओं और जनता की समस्याओं को लेकर आम लोगों के बीच पहुंचने का कार्य किया उसका बड़ा लाभ पार्टी को इन चुनाव में मिला है। कुशल प्रबंधन से हासिल ऐसी जीतों का कोई विकल्प नहीं होता है, जिसे एक सूत्र के रूप में राजनैतिक जीवन में अपनाने की जरूरत है। बूथ प्रबंधन के कारण ही हम अजेय बने रह सकते हैं, लिहाजा संगठित रहने की हमारी ताकत की अगली परीक्षा निकाय चुनाव है, जिसके लिए सभी तैयार रहें।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में लागू होगा “ग्रीन सेस — राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की नई पहल

इस मौके नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने क्षेत्र की जनता समेत सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा केदारनाथ की देवतुल्य जनता और मातृशक्ति ने कमल का फूल खिलकर मोदी जी को दिया है। उन्होंने अपनी जीत को मंदिर के नाम पर होने वाली विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को जनता का जवाब बताया। साथ ही केदारनाथ प्रतिष्ठा को लेकर चलने वाली छल कपट की राजनीति करने वालों को सबक बताया। उन्होंने विशेष तौर पर सीएम धामी का आभार व्यक्त करते हुए, वहां के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए सभी से सहयोग का अनुरोध किया। ताकि केदारवासियों की आकांक्षाओं को शीघ्र पूरा किया जाए।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, विनोद उनियाल, मधु भट्ट, महावीर पंवार, दान सिंह रावत, आदित्य चौहान, कुलदीप रावत, सिद्धार्थ अग्रवाल, डाक्टर देवेंद्र भसीन, सुनीता विद्यार्थी, कमलेश रमन, डाक्टर आर पी रतूड़ी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *