एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक: 03-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 156 ,रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 10, यातायात नियमो का उल्लंघन 98 में तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 02 तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव में 05 कुल 271 युवाओं/वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान सभी 271 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया

ये भी पढ़ें:  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *