एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दो दिनों के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 138 ,रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 13 तथा यातायात नियमो का उल्लंघन में 129, कुल 280 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान सभी युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन हो रहा साकार, आढ़त बाजारदृतहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *