एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई की सिलक्यारा के पास एक व्यक्ति लापता हो गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए बना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसकी सर्चिंग लगातार जारी थी।

ये भी पढ़ें:  एचएनबीयूएमयू एवं आईआईपीएच-दिल्ली के बीच पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट में एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के संचालन हेतु एमओयू हस्ताक्षरित

आज दिनांक 09 दिसंबर 2024 को एसडीआरएफ टीम पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर पूर्व में लापता हुए व्यक्ति की सर्चिंग अभियान चलाया गया व कड़ी सर्चिंग के दौरान उक्त व्यक्ति को जंगल के बीच से ढूंढ निकाला व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

व्यक्ति का नाम:– गबर सिंह उम्र 53 वर्ष पुत्र उदय सिंह
निवासी :– चुंगतुंग नॉर्थ सिक्किम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *