पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध संपूर्ण राज्य में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  बंगाल, असम की चुनावी जीत में प्रभावी रहा ‘उत्तराखंड मॉडल’ पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को मिली प्रचंड जीत

इसी क्रम में नए साल की शुरुआती 10 दिनों के दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा 42 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 456.86 ग्राम स्मैक, 05 किलो 455 ग्राम चरस तथा 04 किलो 698 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 01 करोड़ 49 लाख 14 हज़ार दो सौ पचास रुपये है।

ये भी पढ़ें:  सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम और चक्र निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त

नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *