दून अस्पताल में आज एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। महिला स्वास्थ्यकर्मी एएनएम के पद पर तैनात थी। आज ड्यूटी के दौरान महिला के मुंह से अचानक खून आने लगा। जिसके बाद अन्य स्वस्थ्यकर्मी उसे तुरंत इमरजेंसी में लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार, महिला स्वास्थ्यकर्मी चित्रा भंडारी(46) निवासी नेहरू ग्राम, देहरादून बीते दो चार दिनों से वह बीमार थी। सोमवार को वह अवकाश पर थी, लेकिन आज वह ड्यूटी पर आई थी। दिन में करीब दो बजे वह अचानक बेहोश होने लगी और उसके मुंह से खून आने लगा स्टाफ उन्हें आनन फानन इमरजेंसी में ले गया। दून अस्पताल की इमरजेंसी के इंचार्ज डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि उसके मुंह से खून आ रहा था मौत हार्ट अटैक या गंभीर निमोनिया से होने की आशंका है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है

ये भी पढ़ें:  जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *