वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 29/01/2025 को चेकिंग के दौरान ढाकी स्थित कब्रिस्तान के पास से एक अभियुक्त को 8.66 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर मु0अ0स0 – 22/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  08 वर्षों से लापता पति; 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी तले दबी मीना ठाकुर की पीड़ा हरने आया जिला प्रशासन; सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बरामद स्मैक को ग्राम ढ़ाकी में 01 नशा तस्कर से खरीदकर लाना बताया गया है, जिसके संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त
रियाज पुत्र याकूब निवासी – ग्राम ढ़ाकी, थाना सहसपुर, उम्र 38 वर्ष।

बरामदगी विवरण

1- 8.66 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 02 लाख 50 हज़ार रुपये)

पुलिस टीम

1- उ0नि0 जावेद खान
2- का० नरेश पंत
3- का० पदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *