स्वंय यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिचितों को भी यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने की करी अपील वर्तमान में सम्पूर्ण भारत में चलाये जा रहे सडक सुरक्षा माह अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को युवाओ पर विशेष फोकस करते हुए उन्हें तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटकों व अन्य माध्यमो से जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई

उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक 11-02-2025 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा मानव भारती इंटर कॉलेज नेहरू कॉलोनी में उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम दौरान छात्र-छात्राओ को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर होने वाले दुष्परिणामों के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं/अध्यापकगणों को शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करना, बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन न चलाने, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी ने बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त को गुड सेमेरिटन के समबन्ध में जानकारी देते हुये सडक दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र- छात्राओं को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तथा वैद्य डाईविंग लाईसेंस प्राप्त होने के बाद ही वाहन चलाने तथा नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने पर उनके अभिभावकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनिमय के अन्तर्गत दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी गयी तथा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं को यातायात नियमो का पालन करने तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करने हेतु जागरूक करने की शपथ दिलायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *