6 मार्च को पीएम मोदी देवभूमि उत्तराखंड के हर्षिल-मुखबा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे.

इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों लेकर हर्षिल-मुखबा पूरी तरह से सज गया.

डीएम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम के दौरे की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें:  छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी पर रुचि भट्ट का सवाल -क्या कांग्रेस का महिला सशक्तीकरण केवल नारों तक सीमित :रुचि भट्ट

मंगलवार को डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल और मुखबा दौरे को लेकर चल रही तैयारियों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी की

डीएम बिष्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर ‘हर्षिल तैयार’ नाम का शीर्षक लिखकर तस्वीरें शेयर की है

ये भी पढ़ें:  जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू

पीएम नरेंद्र मोदी के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हर्षिल में भव्य पंडाल तैयार किया गया है

जहां से पीएम मोदी सीमांत गांव के लोगों को संबोधित करेंगे.

साथ ही मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा को दुल्हन की तरह सजाया गया.

यहां पीएम मोदी मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना करेंगे.

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलाः डॉ. प्रतिमा सिंह

साथ ही मुखबा में बनाए गए व्यू प्वाइंट से पीएम मोदी हर्षिल घाटी की सुंदर वादियों का दीदार करेंगे.

वहीं प्रशासन की टीम मंगलवार सुबह ही हर्षिल और मुखबा गांव के लिए रवाना हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *