वादी सूरत सिंह लांबा पुत्र ज्ञानी राम निवासी 101 ए सावरकर मार्ग सुभाष नगर क्लेमेंट टाउन uu देहरादून द्वारा थाना क्लेमेंट टाउन पर तहरीर दी गई थी कि दि0 03/03/2025 को अज्ञात चोरों द्वारा उनके निर्माणाधीन मकान से बिजली की तारे, खिड़की के दरवाजों के कब्जे तथा कारपेंटर की मशीन व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। सूचना पर थाना क्लेमेंट टाउन पर तुरंत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए ठोस पतारसी/ सुरागरसी एवं सीसीटीवी के अवलोकन से दिनांक 07/03/2025 को वादी के चोरी किये गये सामान के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  एचएनबीयूएमयू एवं आईआईपीएच-दिल्ली के बीच पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट में एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के संचालन हेतु एमओयू हस्ताक्षरित

नाम पता अभियुक्त

1- काशीब पुत्र समीम निवासी लेन नंबर 15 आजाद कॉलोनी गली नंबर 2, थाना पटेल नगर, उम्र 27 वर्ष
2- गुफरान पुत्र नौशाद निवासी सी 15 आजाद कॉलोनी लैंन नंबर 4 थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष

बरामद माल

1- कटर मशीन टाइल काटने वाली
2-सरिया के टुकड़े व छल्ले

ये भी पढ़ें:  बॉलीवुड को टक्कर देंगी उत्तराखंडी फिल्में, देव रतूड़ी ने किया आगाज चीनी फिल्मों के एक्टर और उद्यमी देव रतूड़ी बनाएंगे उत्तराखंडी फिल्में

पुलिस टीम
1- उ०नि० विनीता बेलवाल
2-अ०उ०नि० संतोष नेगी
3- कां० विमल
4- का० संदीप कुमार
5- का० वीरेंद्र सिंह
6- का० राजीव कुमार
7- कां० कैलाश पवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *