*लगातार फरार चलने पर अभियुक्त के विरूद्व मा0 न्यायालय द्वारा जारी किया गया था स्थाई वारण्ट अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा रू0 05 हजार का इनाम किया गया था घोषित वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों पर टीमें गठित कर प्रभावी कार्यावाही करने के निर्देश दिये गये है।

ये भी पढ़ें:  दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति से अपराधियों के लिये घातक सिद्ध होता आपरेशन प्रहार

इसी क्रम में कोतवाली केन्ट में पंजीकृत हिट एंड रन के मामले में पंजीकृत मु0अ0स0- 204/06 धारा 279,338,427,304ए भादवि, जिसमें अभियुक्त नन्द वीर उर्फ मिथुन, जो अभियोग के विचारण के दौरान मा0 न्यायालय के समक्ष पेश न होकर वर्ष 2013 से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्व स्थाई वारण्ट जारी किया गया था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 05 हजार रु० का ईनाम घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें:  हिमालय पुत्र” श्रद्धेय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की 107वीं जयंती के अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने देहरादून में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी तथा सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आज दिनांक 11/03/2025 को अभियुक्त नन्द वीर उर्फ मिथुन को झाझरा क्षेत्र में सुभारती अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया।

नाम/पता अभियुक्त :-

नन्द वीर उर्फ मिथुन पुत्र स्व0 नत्थुराम निवासी-32, हाईडिल कालोनी, ढकरानी, विकासनगर, देहरादून

ये भी पढ़ें:  राजधानी में आज रात एयर रेड- ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 30 मिनट रहेगा अंधेरा

पुलिस टीम :-

01- अ0उ0नि0 महेन्द्र सिंह नेगी
02- कानि0 संजीत कुमार
03- कानि0 देवेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed