गौतम प्रकाश पुत्र स्व0 दौलतराम सकलानी निवासी लेन नं0-5 द्वारिकापुरम मोथरावाल जनपद देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर में एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी एक्टिवा संख्या-यू0के0-07बीएच-5074 ऊर्जा पार्क वाली गली से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-96/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के सम्बंध में सुरागरसी / पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से दिनांक 11-03-2025 को चैकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले 03 अभियुक्तों (1)-सहवान पुत्र गुल सरोवर (2)- शाहरुख पुत्र अकरम खान (3)- अर्जुन पुत्र कुशल पाल को विशाल मेगामार्ट के पीछे खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया वाहन एक्टिवा संख्या-यू0के0-07बीएच-5074 बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

नाम पता अभियुक्त
1- सहवान पुत्र गुल सरोवर, निवासी मोरोवाला बलूनी स्कूल के पीछे, क्लेमनटाउन देहरादून, उम्र-25 वर्ष ।
2- शाहरुख पुत्र अकरम खान, निवासी मोरोंवाला बलूनी स्कूल के पीछे, क्लेमनटाउन देहरादून, उम्र-27 वर्ष ।
3- अर्जुन पुत्र कुशल पाल, निवासी गंगदास पुर जट थाना देवबन्द सहारनपुर उम्र 30 वर्ष ।

ये भी पढ़ें:  ओबीसी आरक्षण की विसंगतियों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर उक्रांद मुखर, सरकार को दिया अल्टीमेटम

बरामदगी
एक्टिवा संख्या-यू0के0-07बीएच-5074

पुलिस टीम
1- उ0नि0 कैलाश चन्द्र कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून।
2- कानि0 राहुल कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3- कानि0 राजदीप मलिक कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
4- कानि0 राजीव कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *