खानपुर विधायक के कार्यालय पर फायरिंग मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को राहत, कोर्ट से मिली जमानत

हरिद्वार कोर्ट ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को बड़ी राहत दी है।

उनके वकील ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने चैंपियन को जमानत दे दी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए ₹ 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

कोर्ट का फैसला आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बता दें कि 26 जनवरी को चैंपियन ने अपने समर्थकों संग फायरिंग की थी, जिसके बाद 27 जनवरी को उन्हें पांच अन्य आरोपियों के साथ जेल भेजा गया था।

15 फरवरी को जेल में तबीयत बिगड़ने पर चैंपियन को हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह अब तक भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें:  दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

एक महीना बीत जाने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग उनकी मेडिकल रिपोर्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाया।

अब कोर्ट से राहत मिलने के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *