वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा झंडा जी मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। श्री झंडा जी के आरोहण के दृष्टिगत बाहरी राज्यो/जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मेला स्थल पर आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही मेला परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से आने जाने वाले व्यक्तियों पर सर्तक दृष्टि रखने तथा अराजक/संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र के आस-पास के स्थानों पर आवश्यकता के अनुरूप रूफ टॉफ डयूटियां नियुक्त करने तथा मेला क्षेत्र में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये क्यू0आर0टी0 की टीमों को नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़ें:  रणवीर सिंह चौहान (आई०ए०एस०) को वित्त सचिव बनने पर एसोसियेशन का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष इं० पी०एस०रावत के नेतृत्व में रणवीर सिंह चौहान बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *