एक महिला द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी जान पहचान साहिल नाम के युवक से थी, जिसके द्वारा उसके साथ जबरदस्ती शाररिक सम्बन्ध बनाये गये तथा इस सम्बन्ध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल धारा 64 (1)/351 (3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  कार्मिकों की सूची उपलब्ध न कराने वाले विभागों पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सख्त, आरपी एक्ट-1950 के तहत कार्रवाई के निर्देश

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली ऋषिकेश पर टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुये मुखबिर तन्त्र के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियोग में वांछित अभियुक्त साहिल को दिनांक 22/04/2025 को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा 8 से 10 जनवरी 2027 तक

अभियुक्त का नाम पताः-

1- साहिल पुत्र स्व0 अबुल रसीद, निवासी शान्ति नगर गली न0-01, बनखण्डी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष।

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 मीनू यादव
2- कानि0 पुष्पेन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *