पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, हाथीबड़कला (क्रमांक 1) में 54वीं सी संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ हुआ। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है, जिसमें क्रिकेट, ताइक्वांडो और जूडो जैसी खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित होंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री एस.पी सिंह चेयरमैन नॉमिनी की गरिमामयी उपस्थिति में उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में संभाग के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को चार चांद लगाएl

ये भी पढ़ें:  देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात

विद्यालय के प्राचार्य श्री मयंक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। ये खेल अनुशासन, सहनशीलता और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ भाग लेने का आग्रह किया।

प्रतियोगिता का समापन 25 अप्रैल को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *