राजधानी देहरादून के प्रथम राजकीय नर्सिंग संस्थान स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं स्टेट स्कूल ऑफ नर्सिंग में चल रहे है नर्सिंग सप्ताह के उपलक्ष में आज दिनांक 08 मई 2025 को अन्तर्राष्टीय थैलेसीमिया दिवस पर संस्थान परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 120 रक्त यूनिट का 41 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का प्रारम्भ स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या मनीषा ध्यानी एवं स्टेट स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य चम्पा दयाल ने संयुक्त रूप से किया। संस्थान के संकाय सदस्यों दीपक बर्वाल, सीनियर ट्यूटर सरला सिंह, अखिलेश काला, सुनिल नेगी, शबाना, अनूप भण्डारी, वन्दना रावत, उषा रावत, एवं पूनम पुरोहित द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की टीम के सहयोग से किया गया। रक्तदान करने हेतु प्राचार्या मनीषा ध्यानी ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र सीधा स्वास्थ्य से प्रत्यक्ष रूप से जुडा होने के कारण हम रक्तदान की महत्ता को समझते है। इसलिए हम समाज से अपेक्षा करते है कि जीवन देने हेतु रक्तदान अवश्य करें। इसी के साथ स्टेट स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य चम्पा दयाल ने कहा कि हमें रक्तदान करने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करना होगा। नर्सिंग में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को इसमें बढचढकर भाग लेने की अपील की। रक्तदान शिविर में संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं संस्थान तथा चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के कार्मिकों ने उमंग एवं उत्साह के साथ रक्त दान कुल 41 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर शिविर के उद्देश्य को सफल बनाया । दीपक बर्वाल, मयंक जैमिनी सेन सिंह राणा, हरेद्र राणा आशीष चमोली, अनूप भण्डारी एवं नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने रक्तदान किय

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं पुलिस का वर्क कल्चर सुधरे, आम आदमी को न सताया जाए: मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed