मेयर सौरभ थपलियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कियामेयर ने इस अवसर पर देहरादून की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर पार्षदगण, नगर आयुक्त नमामी बंसल एवं निगम के कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया।

ये भी पढ़ें:  राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *