मंगलवार को पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। यहां थल –पिथौरागढ़ मार्ग पर सवारियों से भरा मैक्स वाहन नदी में जा गिरा। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस, राजस्व पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू में जुटे हैं

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पल्लवी कौल का सोफिया, बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रेरक व्याख्यान

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा मैक्स वाहन मुवानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त मैक्स में 11 सवारियां मौजूद थी। घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि वाहन थी कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। जिसे बाद वाहन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही नदी में जा गिरा। इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

ये भी पढ़ें:  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक स्कूली बच्ची भी शामिल है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में मातम छाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *