SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, सोनप्रयाग से थोड़ा आगे क्षेत्र में लगातार भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है। स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए श्रीकेदारनाथ यात्रा को गौरीकुंड में अस्थायी रूप से रोका गया है।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही SDRF सोनप्रयाग की टीम उप निरीक्षक श्री अशीष डिमरी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सतर्कता पूर्वक कार्य किया गया।

ये भी पढ़ें:  भारी वर्षा की चेतावनी-एलर्ट रहने के निर्देश एसईओसी ने जारी किया पत्रलोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की

PWD के मजदूरों द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्माण का कार्य किया जा रहा है ताकि प्रभावित यात्रियों का आवागमन पुनः सुचारु किया जा सके।

इस दौरान SDRF टीम द्वारा मार्ग के ऊपर फंसे लगभग 100 यात्रियों को सुरक्षित पार कराया गया। SDRF टीम लगातार क्षेत्र में मुस्तैदी से निगरानी एवं सहायता कार्य में लगी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *