अनियंत्रित धड़कन हृदय रोग के मरीजों में होने वाली एक बीमारी है जिसमे धड़कन काफ़ी तेज हो जाती है और मरीज को चक्कर आने लगते हैं आम तौर पे यह बीमारी हार्ट के अंदर कुछ तंतुओं की वजह से होता है जिनकी विद्युत संचरण क्षमता असामान्य होती है इन बीमारियो का जड़ से इलाज एक प्रोसीजर से किया जाता है जिसको इलेक्ट्रिफ़िजियोलॉजिक्सल स्टडी कहते हैं स्पेशलाइज्ड कैथिटर से उन तंतुओं की पहचान की जाती है और रेडियो फ्रीक्वेंसी की मदद से उन्हें निष्क्रिय किया जाता है या उनके विद्युत संचरण क्षमता को प्रभावित किया जाता है कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि तीन मरीज जिसमे से दो पी एस वि टी और एक फ़ासिक्युलर वीटी के थे उनका २ डी और ३ डी इलेक्ट्रो एनाटॉमिक मैपिंग कर के रेडियो फ्रीक्वेंसी एबलेशन किया गया तीनो मरीजों को एक दिन के हॉस्पिटलाइजेशन के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया प्रोसीजर के दौरान डॉ ऋचा डॉ साई जीत डॉ अल्फिशा और डॉ शोएब भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

ये भी पढ़ें:  समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी 171 फरियादियों की समस्याएं, अधिकांश मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *