भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी ने विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की रजत जयंती के अवसर पर विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। इसमें राज्य की उपलब्धियों और विकसित भारत के लक्ष्यों की ओर प्रदेश की प्रगति पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें:  नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

सुनीता विद्यार्थी ने आरोप लगाया कि बीते सत्र में कांग्रेस पार्टी का रवैया बेहद नकारात्मक और दुर्भाग्यपूर्ण रहा। विपक्ष ने सत्ता पक्ष के साथ सहयोग नहीं किया और जनता के मुद्दों पर कोई गंभीर चर्चा नहीं की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार विशेष सत्र में कांग्रेस सहयोग करेगी और जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *