अगस्त माह तक 2757681 तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के दर्शन किये मौसम के पूर्वानुमान का आंकलन कर करें यात्रा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि मानसून के थमते ही सितंबर माह से चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चलेगी तथा श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि होगी बताया कि कपाट खुलने से 29 अगस्त तक श्री बदरीनाथ धाम में 1285296तथा केदारनाथ धाम में 1472385 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है। इस तरह दोनों धामों में 2757681 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बोले विशेषज्ञ समय पर पहचान से दे सकते हैं स्तन कैंसर को मात

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के प्रचार प्रसार हेतु कपाट खुलने के दौरान स्वयं धामों में मौजूद रहे। वर्तमान में बरसात के मौसम में हुई अतिवृष्टि आपदा से प्रदेश को जन धन की क्षति हुई है उसका असर चारधाम यात्रा पर भी हुआ है,यात्रा मार्ग कई बार भूस्खलन से अवरूद्ध हो रहे है लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से यात्रा मार्ग सुचारू हो रहे है।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत,

एसडीआरएफ एनडीआरएफ सहित पुलिस प्रशासन तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु तत्पर है।फलस्वरूप श्री बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा अवरोधों के बावजूद चलती रही है उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मौसम की स्थिति, पूर्वानुमान का आंकलन कर बरसात के दौरान यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *