प्रतिदिन पंहुच रहे हैं प्रताड़ना के मामले, जिन पर दर्ज की जा रही है आनलाईन प्राथमिकी; अब तक दर्ज हो चुकी हैं 110 से अधिक एफआईआर जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में पति द्वारा प्रताड़ित महिला हेमलता ने पंहुच डीएम सविन बसंल से गुहार लगाई कि उनका पति अद्वैसैनिक बल में कार्यरत तथा पति रोज शराब पीकर मारपीट करता है। एक दिन पति ने उनको एवं उनकी 10 वर्षीय बेटी को जलाने तथा तेजाब डालने का प्रयास किया है। उन्होंने पति से जान की सुरक्षा तथा जीवनयापन खर्चा दिलाने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने तत्काल आनलाईन प्राथिमिकी दर्ज कराते हुए प्रभारी अधिकारी कलेक्टेट को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जिलाधिकारी के सम्मुख कई ऐसे प्रकरण आर रहे जिनमें परिजनो, पुत्रों, पत्नी पड़ोसियों द्वज्ञरा प्रताड़ित किया जा रहा है तथा सुनवाई नही हो रही ऐसे प्रकरणों पर आनलाईन एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही इनको मॉनिटिरिंग भी किया जा रहा है। जनता दर्शन में भी इस प्रकार 5-7 प्रकरण पंहुच रहे है। अब तक 110 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *