अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाईल फोन, ज्वैलरी व नगदी हुई बरामद अभियुक्तों द्वारा अपने महंगे शौकों को पूरा करने व जल्दी पैसा कमाने के लालच में दिया था स्नैचिंग की घटना को अंजाम वादनी राधा अग्रवाल द्वारा चौकी बिंदाल पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनाँक 12/11/2025 को शाम से समय वह अपने आफिस से वापस घर की ओर जा रही थी, इस दौरान गोविंदगढ़ रोड पर पैदल जाते समय बाइक सवार 02 व्यक्ति उनके हाथ से उनका पर्स छीन कर मौके से फरार हो गए, जिसमें उनके 02 मोबाइल फोन, डायमंड के इयररिंग व नगदी थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल थाना कैन्ट पर मु0अ0सँ0- 186/2025 धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर कोतवाली कैन्ट पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया तथा पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

ये भी पढ़ें:  विश्व ट्रॉमा दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने साझा कीं महत्वपूर्ण जानकारियां

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से आज दिनांक -16/11/2025 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दोनो अभियुक्तों 1- अनंत रावत पुत्र राम राज 2- फैजल पुत्र अयूब अली को यमुना कालोनी सकेण्ड क्लब के पास पार्क के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में छीने गये 02 मोबाइल फोन, 02 कानो के डायमंड के ईयर रिंग, 2700/- रू नगद व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल संख्या UK07FX 6947 स्पेलेंडर रंग काला, बरामद हुयी।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों दोस्त है तथा उनमें से एक फेरी लगाने व दूसरा दूध की डेरी में काम करता है। अभियुक्तों द्वारा अपने महंगे शौकों को पूरा करने तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उक्त स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- अनंत रावत पुत्र राम राज निवासी- वार्ड नं0- 03 बडकोट उपराडी, उत्तरकाशी, अन्य पता – देवपुरा इस्लामपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश हाल- कबीर डेयरी मच्छी बाजार देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
2- फैजल पुत्र अयूब अली निवासी- 202 मुस्लिम बस्ती लक्खीबाग मूल पता- निवासी- ग्राम- चमारो की पुलिया के पास मौहल्ला- कोतवाली, मुरादाबाद, उ0प्र0, उम्र-19 वर्ष

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 12 जनपदों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

बरामदगी :-

1- मोबाइल फोन – 02
2- डायमंड के ईयर रिंग -02
3- 2700/- रु० नगद
4- घटना में प्रयुक्त मो0सा0 संख्या UK07FX 6947 स्पेलेंडर रंग काला

पुलिस टीम :-

1- निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी, प्रभारी कोतवाली कैन्ट
2- उ०नि० विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिन्दाल
3- हे०का० नवीन कुमार
4- का० सर्वेश
5- का० योगेश सैनी
6- का० मनोज उप्रेती
7- का० नरेन्द्र, कोतवाली नगर
8- का० शार्दुल, कोतवाली बसन्त बिहार
9- का० रविन्द्र टमटा, कोतवाली डोईवाला

एसओजी टीम :-

1- उ0नि0 शैकी कुमार
2- का0 पकंज
3- का0 ललित
4- का0 अमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *