श्री गुरु राम राय शिक्षा मिशन के अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस कौशल-केंद्रित प्रशिक्षण पहल की सराहना की। कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. अशोक नायक, प्रिंसिपल, श्री गुरु राम राय आयुर्विज्ञान एवं स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान द्वारा किया गया। उन्होंने इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
ऑन्को-सर्जन डॉ. पल्लवी कौल और डॉ. कनिका कपूर ने प्रशिक्षण सत्रों का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि युवा सर्जनों की सर्जिकल दक्षता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से ऐसी कार्यशालाएँ आयोजित की जानी चाहिए और बताया कि आगे भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. संजय साधू ने कार्यशाला की योजना और माइक्रोवैस्कुलर तकनीकों के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को Medtronic India का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इसके अलावा डॉ. पंकज गर्ग, डॉ. अजीत तिवारी, सुश्री अल्का यादव, संतोष कुमार और शोएब का भी सक्रिय योगदान रहा।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *