उत्तराखंड क्रांति दल के नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती द्वारा केंद्रीय कार्यालय 10 कचहरी रोड में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा गया कि उत्तराखंड क्रांति दल की तरफ युवाओं का एवं मातृशक्ति का एक उत्साह देखने को मिल रहा है l निसंदेह कहीं ना कहीं राष्ट्रीय दलों द्वारा पीड़ित उत्तराखंडवासी उत्तराखंड क्रांति दल को सत्ता में देखना चाह रहे हैंl आगे उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल 70 की 70 सीटों पर मजबूती से अपने प्रत्याशियों को खड़ा करेगा एवं दल की सांगठनिक व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा l जिसमें वरिष्ठ को सम्मान एवं युवाओं को कमान का स्लोगन उन्होंने दिया l तथा उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल जिन मुद्दों को लेकर राज्य आंदोलन में आंदोलन आंदोलनरत रहा,वह मुद्दे अभी तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं और उन्हें पूरा करने हेतु उत्तराखंड क्रांति दल संकल्प लेता है तथा उन्होंने आगे कहा कि 2027 के चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल की तरफ से माननीय काशी सिंह ऐरी जी मुख्यमंत्री का चेहरा रहेंगेl प्रेस वार्ता में माननीय काशी सिंह ऐरी जी संरक्षक नारायण सिंह जनतवाल जी संरक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी जी निवर्तमान उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्यक्ष प्रमिला रावत राजेंद्र बिष्ट महानगर अध्यक्ष प्रवीण चंद्र रमोला पंडित बिहारी लाल जगूड़ी पछुआदूं जिला अध्यक्ष गणेश कlला मनोज कंडवाल आशीष नेगी अनूप बिष्ट प्रेम पडियार मुकेश कुंद्रा जितेंद्र कुमार राजीव नौटियाल डॉ आशीष सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेl

ये भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *