जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा SDRF वाहिनी नियंत्रण कक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बस में 30–35 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई

सूचना प्राप्त होते ही सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व SDRF वाहिनी मुख्यालय से SDRF की कुल 05 टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की जा चुकी है

ये भी पढ़ें:  देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी,

रेस्क्यू अपडेट
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 28 यात्री सवार थे

दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की पुष्टि हुई है अन्य सभी घायलों को SDRF टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है टीम का रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *