अभियुक्त के कब्जे से 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 07.88 ग्राम अवैध हेरोइन हुई बरामद जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशे के कारोबार में लिप्त हो गया था अभियुक्त तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को पुलिस ने किया सीज मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 10-12-25 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पौंधा नदी की तरफ पीठ वाले कच्चे रास्ते पर सहसपुर के पास से एक संदिग्ध स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एफई-9835 को रोेेककर चैक करते हुए स्कूटी सवार अभियुक्त इनाम अली को 07.88 ग्राम अवैध हेरोइन परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

विवरण पूछताछ:-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो सहसपुर का निवासी है तथा अपने खर्चों की पूर्ति तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा उक्त स्मैक को ढकरानी, विकासनगर के रहने वाले एक सद्दाम नाम के व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीद कर लाया था, जिसे वो स्थानीय नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।

पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त सद्दाम की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

इनाम अली पुत्र इस्लाम निवासी वार्ड नम्बर 2 मस्जिद के पास कोतवाली सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 42 वर्ष

ये भी पढ़ें:  अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

वाछित अभियुक्त:-

सद्दाम निवासी ढकरानी, थाना विकासनगर, देहरादून

बरामदगी विवरण :-

1- 07.88 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित मूल्य लगभग 02 लाख 30 हज़ार रू0)
2- तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी स्कूटी सख्या: यू0के0-07-एफई-9835

आपराधिक इतिहास अभियुक्त ईनाम :-

1- मु0अ0सँ0- 243/2022, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
2- मु0अ0सँ0- 281/2025, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

पुलिस टीम :-

1- व0उ0नि0 विकास रावत कोतवाली सहसपुर देहरादून
2- हे0का0 डबल सिह चौहान
3- कानि0 राजबीर सिह भण्डारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *