वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद को नशा-मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत कोटद्वार पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 18.01.2026 को कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों – सचिन रावत एवं आयुष रतूड़ी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 7.19 ग्राम स्मैक बरामद की गई प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे स्वयं नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति एवं अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बरेली से स्मैक लाकर कोटद्वार क्षेत्र में फुटकर दामों में बिक्री करने की फिराक में थे। उक्त बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 11/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लिंक एवं स्रोतों की भी गहनता से जांच की जा रही है

ये भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

  1. सचिन रावत पुत्र हरेंद्र रावत , निवासी – नयागांव, बलभद्रपुर, कोटद्वार- (बरामदगी – 03.83 ग्राम स्मैक)
  2. आयुष रतूड़ी पुत्र मनोज रतूड़ी, निवासी – नेगी चौक, पदमपुर, कोटद्वार- (बरामदगी –3.36 ग्राम स्मैक)
    (कुल कीमत लगभग 2.15 लाख) (कुल कीमत लगभग 2.15 लाख)

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक शोयब अली
  2. आरक्षी 425 चन्द्रपाल
  3. आरक्षी 276 कुलदीप
  4. आरक्षी गम्भीर(एएनटीएफ)
  5. आरक्षी हरीश (सीआईयू)
ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 12 जनपदों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *