



अभियुक्त का मृतक महिला से विगत 04 वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग मृतका से शादी करने के लिये अभियुक्त द्वारा अपनी पत्नी को भी दे दिया था तलाक मृतक महिला द्वारा शादी से इंकार करने तथा बीवी-बच्चों से भी दूर हो जाने के कारण अभियुक्त द्वारा दिया था घटना को अंजाम वादी बच्चन सिंह रावत पुत्र स्व0 खुशाल सिंह रावत निवासी ग्राम धारी यमकेश्वर पट्टी पौड़ी गढ़वाल द्वारा प्रा0पत्र दिया कि उनकी पुत्री प्रीति रावत को अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा विगत काफी समय से जबरन शादी करने के लिए धमकाय़ा / परेशान किया जा रहा था उनकी पुत्री प्रीति रावत द्वारा अभियुक्त की बात नहीं मानने पर दिनांक 31/01/26 की रात्रि अभियुक्त द्वारा प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या कर दी। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर तत्काल दिनांक 02/02/26 को थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 49/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम सुरेश गुप्ता पंजीकृत किया गया घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वंय घटना स्थल पर जाकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के सम्बधं में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र व सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध मंे आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार तथा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक: 02-02-26 को अभियुक्त सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया पूछताछ में अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि कोरोना के समय उसकी मुलाकात मृतका प्रीति रावत से हुई थी, जो उस समय उनके ससुराल की दुकान पर काम के सिलसिले में आई थी। उसके बाद से ही उनका अक्सर मिलना-जुलना व प्रेम सम्बन्ध थे। अभियुक्त मृतिका से शादी करना चाहता था, जिसके लिये लगभग 04 माह पूर्व उसके द्वारा अपनी पत्नी को आपसी सहमति से तलाक दे दिया था तथा प्रीति व उसके परिवार द्वारा भी उसे उनकी शादी का आश्वासना दिया गया था। इस बीच अभियुक्त द्वारा अपनी जमा पूंजी भी प्रीति रावत के उपर खर्च की गयी थी तथा लक्सर स्थित अपनी पुश्तैनी जमीन को बेचकर मृतका के साथ रहने के लिये ऋषिकेश में मकान की तलाश कर रहा था। परन्तु पिछले कुछ समय से मृतका प्रीति रावत का व्यवहार अभियुक्त के प्रति बदल गया था तथा उसके द्वारा शादी करने से इन्कार किया जाने लगा, जिस पर अभियुक्त द्वारा मृतका के परिजनों से बात करने का प्रयास किया गया परन्तु मृतका प्रीति नहीं मानी तथा छोटी-छोटी बातो पर अक्सर उससे झगड़ा करने लगी थी। मृतका प्रीति द्वारा शादी से इंकार करने तथा अभियुक्त के अपने बीवी-बच्चों से भी दूर हो जाने के कारण अभियुक्त अन्दर ही अन्दर घुटने लगा तथा उसके द्वारा प्रीति को मारने की योजना बनाई। घटना की रात्रि अभियुक्त प्रीति के घर पर गया तथा प्रीति द्वारा पुनः शादी से इंकार करने पर अभियुक्त ने तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
सुरेश गुप्ता पुत्र स्व0 लालामल गुप्ता हाल निवासी आवास विकास कालोनी ऋषिकेश मूल निवासी ग्राम दरगाहपुर, थाना लक्सर, जिला हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष
