मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के तरला नागल में दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु ₹ 5.39 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

प्रदेश में संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के सफल आयोजन हेतु प्रदान की गई धनराशि ₹2.35 करोड की धनराशि

मुख्यमंत्री ने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के सफल आयोजन हेतु जनपदों को विभिन्न प्रकार की व्यवस्थायें किये जाने हेतु कुल धनराशि ₹2.35 करोड राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान

आपदा की दृष्टिगत् संचार उपकरणों के क्रय हेतु प्रदान की गई ₹ 10.66 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री ने आपदा की दृष्टिगत् संचार व्यवस्था को उच्चीकृत किये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में आपदा प्रबन्धन विभाग को ₹ 10.66 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

नगर निगम काशीपुर के तीन क्षेत्रों में 25 सीटर शौचालय के निर्माण हेतु प्रदान की गई ₹ 2.10 करोड की धनराशि

मुख्यमंत्री ने नगर निगम, काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न 03 स्थानों-टांडा तिराहा पर 07 शीटर कुल धनराशि रू0 63.32 लाख, चैती तिराहे पर 09 शीटर कुल धनराशि 69.82 लाख तथा चैती मेला ग्राउण्ड पर 09 शीटर कुल धनराशि रू0 76.87 लाख के हाईटेक शौचालय निर्माण का अनुमोदन प्रदान किया है।

ये भी पढ़ें:  महिलाओं की शक्ति, साहस और समर्पण ही हमारे समाज और देश की प्रगति का आधार है

मुख्यमंत्री द्वारा तपोवन, टिहरी गढ़वाल में नगर पंचायत के कार्यालय भवन हेतु कुल ₹ 1.58 करोड के साथ ही विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत विकास खण्ड, देवाल के देवाल बाजार (टैक्सी) के समीप बहुमंजिला पार्किंग निर्माण किये जाने हेतु प्रथम चरण में ₹ 11.31 लाख की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 हाथीबड़कला के कक्षा 10वीं के छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है

मुख्यमंत्री ने किया मोटर मार्ग का नाम शहीद सूबेदार भवानीदत्त जोशी के नाम पर किये जाने का अनुमोदन

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के अन्तर्गत विकासखण्ड चौखुटिया में कुनीगाड-हिरूली बाजार से रामपुर-चौखुटिया मोटर मार्ग का नाम शहीद सूबेदार भवानीदत्त जोशी (सेना मेडल) मोटर मार्ग किये का अनुमोदन प्रदान किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed