शासन में पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रभारी प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी को कार्यमुक्त कर दिया है। अपर सचिव, ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट को शासकीय कार्यहित में नितान्त अस्थाई व्यवस्था के तहत नई नियुक्ति होने अथवा शासन के अग्रिम आदेशों तक प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है कांग्रेस की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति, कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पाल, कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट पंकज क्षेत्री जन प्रहार (भ्रष्टाचार और कुशासन पर जनता का वार उच्च न्यायालय की सख्ती और जन प्रहार के आंदोलन का असर — एमडी पिटकुल प्रकाश चंद्र ध्यानी को हटाया गया जन प्रहार संगठन यह स्पष्ट रूप से मानता है कि पिटकुल के बहुचर्चित प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चंद्र ध्यानी को पद से हटाया जाना उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणियों एवं आदेशों तथा जन प्रहार द्वारा चलाए गए सतत जनआंदोलन का प्रत्यक्ष परिणाम है जब उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए सरकार द्वारा नियमों में परिवर्तन कर पद पर बनाए रखने का प्रयास किया गया, तब जन प्रहार ने इसे न्यायालय की अवमानना एवं पारदर्शिता के विरुद्ध कदम बताते हुए मुखर विरोध दर्ज कराया। प्रेस वार्ताओं, ज्ञापनों एवं जनजागरण अभियान के माध्यम से इस मुद्दे को प्रदेश की जनता के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया जन प्रहार यह श्रेय उत्तराखंड उच्च न्यायालय की निष्पक्ष न्यायिक व्यवस्था को देता है, जिसने कानून की गरिमा को सर्वोपरि रखा। साथ ही, यह निर्णय दर्शाता है कि जब जनता संगठित होकर आवाज उठाती है तो सरकार को जनभावनाओं और विधि के शासन के आगे झुकना पड़ता है।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि व्यवस्था में पारदर्शिता, नियमसम्मत नियुक्ति और सुशासन के लिए है जन प्रहार आगे भी भ्रष्टाचार एवं कुशासन के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर जनआंदोलन को और व्यापक रूप देगा जन प्रहार
