अभियुक्त के कब्जे से 40 हजार रुपए कीमत का चोरी का सामान हुआ बरामद गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अभियुक्त द्वारा दिया गया था चोरी की घटना को अंजाम अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल दिनांक 04/03/2026 को जयपाल छाबडा पुत्र स्व0 आई0एस0 छाबडा निवासी राजीव गाँधी काम्पलेक्स, डिस्पेन्सरी रोड, देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी के गोदाम के बाथरूम से 02 पम्पिंग सेट नल व पाईप चोरी लिए है। लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर मे मु0अ0सं0- 93/26, धारा 305 (ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था घटना के अनावरण हेतु कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल एवं आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक करते हुए पूर्व में चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनाँक – 08/03/2026 की देर रात्रि तहसील चौक डिस्पेसरी रोड टंकी के पास से चोरी के माल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  टिहरी में बड़ा दर्दनाक हादसा, चंबा–कोटी मार्ग पर वाहन गहरी खाई में गिरा, 8 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है जो पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। अभियुक्त द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी की उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- विजय कुमार पुत्र किशोरी साहनी निवासी पेट्रोल पम्प, मालसी डियर पार्क के पास, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर

बरामद माल का विवरण :-

02 बैड नल , 02 खुले हुए मोटर पम्प kiloshkar, 18 अन्य छोटे बडे नल व पाइप (अनुमानित कीमत 40,000 /- र)

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी धारा
2- कानि0 धीरेन्द्र पतियाल
3- कानि0 संदीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *