अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा व 02 कारतूस हुए बरामद

दोबारा गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए रैकी करने पहुँचा था अभियुक्त

दिनांक 11/03/2026 को थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पावर हाउस के पीछे चाय बागान में गौवंश के अवशेष मिलने के संबंध में थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 43/2026 धारा- 3/5 उत्तराखंड गऊ संतान संरक्षण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना प्रेमनगर व एसओजी की 02 पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी हेतु पतारसी/ सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्ध स्थानो पर दबिश दी गई व पूर्व में घटना में शामिल अभियुक्तो से लगातार पूछ ताछ की गई।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल अभियुक्त पुनः घटना को अंजाम दे सकते है, जिस पर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा चेकिंग के दौरान रात्रि में गौकशी की घटना में शामिल 01 अभियुक्त आमिर उर्फ कल्लू को चाय बागान प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा तथा दो कारतूस बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:  आक्रोश मशाल रैली में महिलाओं की नहीं बल्कि हर उसे इंसान की है जो न्याय और समानता पर विश्वास रखता हैआज हम सिर्फ सड़कों पर नहीं बल्कि अपने हक की लड़ाई के लिए उतरे हैं

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कोई काम न होने तथा आर्थिक तंगी के चलते उसके द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त से पूछताछ में घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो के संबंध में जानकरी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें प्रयासरत है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- आमिर उर्फ कल्लू पुत्र मोहम्मद छोटा निवासी ग्राम बरेली राजपूतान थाना कोतवाली रुड़की, हरिद्वार हाल निवासी रामपुर चुंगी, रुड़की, हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष

बरामदगी :-
एक तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस

पुलिस टीम थाना प्रेमनगर

1- उ०नि० कुंदन राम, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
2- उ०नि० सत्येंद्र सिंह
3- कां० रवि शंकर
4- कां० जसवीर

टीम एसओजी

1- निरीक्षक मुकेश त्यागी
2- उ०नि० दीपक धरिवाल
3- हे०का० किरण कुमार
4- का० आशिष शर्मा
5- का० पंकज
6- का० ललित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *