धामी सरकार का बड़ा झटका या मास्टरस्ट्रोक
ऊर्जा सेक्टर में बड़ा खेल, तीनों निगमों में जबरदस्त फेरबदल
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया गया
यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल भी पद से हटाए गए
यूपीसीएल में गजेन्द्र सिंह बुडियाल को अतिरिक्त प्रभार


यूजेवीएनएल में अजय कुमार सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी
यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल भी पदमुक्त
कुल मिलाकर ऊर्जा के तीनों निगमों में बड़ा फेरबदल, सरकार ने एक साथ कई बड़े चेहरे बदले

ये भी पढ़ें:  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

उत्तराखंड में धामी सरकार ने ऊर्जा सेक्टर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों में एक साथ बड़े बदलाव किए हैं। इस फैसले को सरकार का सख्त और निर्णायक कदम माना जा रहा है


सरकार ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। वहीं यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को भी उनके पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल को भी पदमुक्त कर दिया गया है

ये भी पढ़ें:  जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादूनघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

नए आदेशों के तहत यूपीसीएल में गजेन्द्र सिंह बुडियाल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि यूजेवीएनएल की जिम्मेदारी अब अजय कुमार सिंह को दी गई है

बताया जा रहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में कामकाज की समीक्षा के बाद सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने और नई जिम्मेदारियां सौंपने से साफ है कि सरकार ऊर्जा निगमों की कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करना चाहती है

ये भी पढ़ें:  एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस बड़े फेरबदल के बाद ऊर्जा विभाग में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में ऊर्जा सेक्टर में और भी सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *